Haryana Assembly election 2019: सिरसा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- आप सोए रहे और PoK बन गया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हरियाणा के सिरसा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, पिछले 70 साल से दिल्ली में सरकारें सोई हुईं थीं, एक तरफ वह सोए रहे और दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कश्मीर के बड़े हिस्से पर कब्जा कर उसे पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) बना दिया। बता दें, राज्य में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है इसी सिलसिले में पीएम मोदी भाजपा के लिए जनता से वोट की अपील करने ऐलनाबाद पहुंचे।

Haryana pm modi said congress making the situation in Kashmir worse

पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में कांग्रेस की पूर्व सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की गलत नीतियों ने देश को तबाह कर दिया, दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर में हालात बिगाड़ती चली गई। पहले पाकिस्तान की मदद से हमारे कश्मीर का कुछ हिस्सा छीन लिया गया, उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कश्मीर की संस्कृति, परंपरा को दफना दिया गया। कश्मीर अपनी सूफी परंपरा के लिए विश्व में जाना जाता था कांग्रेस ने उसे घाटी से मिटा दिया।

अनुच्छेद 370 का फिर किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर अनुच्छेद 370 का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 70 साल तक कश्मीर के लोगों को दुख झेलना पड़ा, वहां के लोगों ने टेम्परेरी साइकोलॉजी के जरिए परमानेंट की ओर जाने के लिए अलगाववाद का सहारा लिया। पीएम ने कहा, भाइयों मैंने कश्मीर से टेम्परेरी को खत्म कर दिया, जब आप लोगों ने मुझे पांच वर्षों के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने PM मोदी को आर्थिक मंदी से निपटने का दिया आइडिया, बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र से चुराएं

गुरु नानक देव जी मार्ग से जाना जाएगा नया नेशनल हाईवे
पीएम मोदी ने कहा की हमारी सरकार ने यह फैसला किया है कि, कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब जाने वाला जो नया नेशनल हाईवे बनाया गया है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने करतारपुर साहिब का भी जिक्र करते हुए कहा कि, यह सौभाग्य हमारी सरकार को प्राप्त हुआ जो हमारे गुरु के पवित्र स्थान करतारपुर साहिब और हमारे बीच दूरी अब समाप्त होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+