Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

Haryana Election Results 2019

Recommended Video

    Haryana election: दिवाली के दिन Khattar का राजतिलक | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर कल (रविवार) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मनोहर लाल खट्टर को शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और दूसरे भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। प्रसाद ने बताया कि पार्टी नेता राज्यपाल से मिलकर समय मांगेगे, जिसके बाद शपथ ग्रहण का समय तय होगा। बताया जा रहा है कि खट्टर रविवार दोपहर को लगातार दूसरी बार हरियाणा सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

    भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

    केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अनिल विज और कमल पाल ने मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव किया जिसका सभी विधायकों ने खड़े होकर सर्वसम्मति से समर्थन किया। कोई दूसरा नाम सामने नहीं आया। खट्टर ने कहा कि एक बार फिर से भरोसा जताने के लिए वो विधायकों और पर्यवेक्षकों का शुक्रिया अदा करते हैं। सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे बीते पांच साल साफ-सुथरी और स्थायी सरकार चलाई है, वैसे ही आगे भी हरियाणा के लिए काम करते रहेंगे।

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा को 40 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। बहुमत का आंकड़ा राज्य में 46 सीटों है। जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के आज दोपहर तक चंडीगढ़ पहुंचकर अपनी पार्टी का समर्थन बीजेपी को देने संबंधी पत्र राज्यपाल को सौपेंगे। 90 विधानसभा सीटों में 40 बीजेपी, 10 जेजेपी, 31 कांग्रेस और 7 निर्दलीय विधायक जीते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+