भीड़ के बीच से निकलकर आया शख्स और बीजेपी विधायक को मारा थप्पड़, जानिए पूरा मामला

अंबाला। हरियाणा में एक शख्स ने सत्ताधारी दल बीजेपी के एक विधायक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। मुल्लाना सुरक्षित सीट से विधायक संतोष सारवान एक जनसभा को संबोधित करने के बाद लोगों से मिल रही थीं, उसी दौरान एक शख्स ने बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। ये मामला अंबाला जिले के सरदेहड़ी गांव का बताया जा रहा है जहां विधायक ने जनसभा को संबोधित किया था और इसके बाद लोगों की समस्याएं सुन रही थीं।

बीजेपी विधायक को मारा थप्पड़, लोगों ने की धुनाई

बीजेपी विधायक को मारा थप्पड़, लोगों ने की धुनाई

बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ने वाले शख्स का नाम तलविंदर सिंह है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शख्स के दिमागी तौर पर बीमार होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। तलविंदर सिंह द्वारा विधायक को थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद भीड़ ने शख्स को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की, इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों से मिल रही थीं संतोष सारवान

लोगों से मिल रही थीं संतोष सारवान

अंबाला के एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि इस मामले में गांव के सरपंच की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय बीजेपी नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं।

तलविंदर सिंह मानसिक रूप से बीमार है

तलविंदर सिंह मानसिक रूप से बीमार है

वहीं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि तलविंदर सिंह किस समस्या को लेकर विधायक के पास पहुंचा था। वहीं, इस मामले की सूचना आरोपी के परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि तलविंदर सिंह मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों ने बताया कि विशेषज्ञ से वे लोग तलविंदर का इलाज करा रहे हैं। वहीं, पार्टी के विधायक को सरेआम थप्पड़ जड़ने की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी नेताओं ने इसकी जांच करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+