खट्टर की महापंचायत: किसानों पर लाठीचार्ज, बवाल के बाद CM ने रद्द किया प्रोग्राम
Farmers Protest Latest News: मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी किसान नए कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। इस बीच रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से संवाद के लिए करनाल के कैमला गांव में महापंचायत बुलाई। जिसका विरोध करने बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। जिस वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में भारी बवाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में किसान काले झंडे लेकर उस स्थान की ओर बढ़ रहे थे, जहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की महापंचायत होनी थी। पहले तो पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने, जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद किसान हेलीपैड के आसपास मोर्चा संभाले रहे। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिस वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए पोस्टर
किसानों ने साफ कर दिया था कि वो किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री की महापंचायत नहीं होने देंगे। जिस वजह से कई गांवों में सीएम खट्टर के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। जिसमें सीएम की एंट्री बैन की बात कही गई। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने को किसान संगठन अपनी जीत मान रहे हैं।
क्या कह रहे सीएम?
मुख्यमंत्री खट्टर शुरू से ही किसानों के आंदोलन को गलत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भड़काने के बाद से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। दिसंबर में दिए एक बयान में उन्होंने कहा था कि अगर नए कृषि कानूनों से MSP को नुकसान होता तो वे राजनीति ही छोड़ देते।












Click it and Unblock the Notifications