हरियाणा: 5 जून से फिर शुरू होगा जाट आरक्षण आंदोलन, सरकार हैरान
चंडीगढ़। एक बार फिर से खबर आ रही है कि 5 जून से जाट आरक्षण शुरू होने जा रहा है जिसे लेकर हरियाणा सरकार की पेशानी पर बल आ गया है, हालांकि पिछली बार की तरह इस बार आंदोलन के कारण राज्य में हिंसा ना पनपे इसलिए सरकार और पुलिस ने अभी से संवेदनशील एरिया में जैसे सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद और फतेहाबाद सुरक्षा बलों को भेजना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एबीजेएएसएस) ने रविवार को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की है और कहा है कि वो इसके लिए पांच जून से हरियाणा में आन्दोलन शुरू करेंगे।एबीजेएएसएस ने आरोप लगाया कि सीएम मनोहरलाल खट्टर ने अपना वादा पूरा नहीं किया इसलिए हम फिर से आंदोलन करने जा रहे हैं।
जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं के साथ गैंगरेप, निर्वस्त्र करके खेतों में छोड़ा
मालूम हो कि सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन की मांग करते हुए जाट समुदाय ने इस साल की फरवरी में आंदोलन किया था जो कि हिंसक हो गया था। इस दौरान 30 लोगों की मौत हुई थी और 320 लोग घायल हुए थे और करोड़ों का नुकसान हुआ था इसलिए ऐसा इस बार कुछ ना हो इसलिए खट्टर सरकार अभी से ही सुरक्षा के इंतजामों में जुट गई है।













Click it and Unblock the Notifications