फरीदाबाद में निकिता मर्डर केस में बोले हरियाणा गृह मंत्री, आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार, दबाव में था लड़की का परिवार
फरीदाबाद में निकिता मर्डर केस में बोले हरियाणा गृह मंत्री, आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार, दबाव में था लड़की का परिवार
नई दिल्ली। फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में दिनदहाड़ें कॉलेज छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।एक तरफ जहां इस हत्याकांड से राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर उंगली उठ रही हैं वहीं अब प्रदेश सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने इस केस को लेकर कांग्रेस पर आरोप मढ़ दिया है।
Recommended Video

प्रदेश सरकार के गृह मंत्री अनिल बिज ने कहा कि फरीदाबाद में कल शाम एक छात्रा की निर्मम हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित जांच और समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार है। यह कांग्रेस नेताओं के दबाव ही था कि लड़की के माता-पिता ने 2018 में आरोपियों के खिलाफ जो अपहरण का मामला दर्ज करवाया था उसे वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बल्लभगढ़ में जिस लड़की की हत्या हुई इस मामले में गठित एसआइटी टीम को 2018 से जांच करने का आदेश दिया है। गृह मंत्री ने बताया कि 2018 में लड़की के माता पिता ने एक लड़की के अपहरण को डर को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन कांग्रेस के दबाव में मजबूर मां-बाप को केस वापस लेना पड़ा। अनिल बिज ने कहा आखिर बेचारे मां बाप करते भी क्या डर के मारे उन्होंने वो केस दबाव और डर में आकर वापस ले लिया था। पुलिस की टीम अब 2018 से इस केस की छानबीन करेगी।

दोनों अरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
बता दें कि सोमवार को कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही निकिता तोमर की कुछ लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद से हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार विरोधियों के निशाने पर है। इसे लव जिहाद का मामला बताकर भी सोशल मीडिया पर तूल दिया जा रहा है।
आरोपी ने कबूली ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए तौसीक ने पूछताछ में बताया कि वो (निकिता) किसी और से शादी करने वाली थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी छात्रा से 24 से 25 अक्टूबर की रात लंबी बातचीत हुई थी। दोनों के बीच करीब 1000 सेकंड तक बात हुई थी। तौसीफ ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मेडिकल की पढ़ाई अधूरी रह गई थी, क्योंकि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, तौसीफ 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था। वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था। आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का अपहरण भी किया था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications