केंद्र की गाइडलाइंस पर विचार कर रही हरियाणा सरकार, फिलहाल पहले जैसी रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 जून तक के लिए लागू कर दिया है। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में लोगों की बड़ी राहत दी गई है, गृह मंत्रालय ने शनिवार को लॉकडाउन के पांचवे चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी की जिसे राज्य सरकारों तक पहुंचा दिया गया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया कि भारत सरकार से लॉकडाउन के बारे में नई हिदायतें मिल गई हैं, हरियाणा सरकार उन पर विचार-विमर्श कर रही है।

Haryana Government considering the guidelines of the Center the ban will remain as before

Recommended Video

    Unlock 1: Haryana सरकार की केंद्र से मांग, 1 July से खुलें School | Lockdown 5 | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि दिल्ली के सटे राज्य हरियाणा ने दिल्लीवालों के लिए अपने रास्ते बंद कर रखे हैं, सिर्फ उन्हें ही आने जाने की अनुमति है जिनके पास वैध पास है। गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस में यात्रियों के दूसरे राज्य में यात्रा करने की पाबंदी पर रोक हटा ली गई है, हालांकि देशभर में नए नियम 1 जून से लागू होंगे। हरियाणा ने अभी दिल्लीवालों के लिए बॉर्डर सील किया हुआ है। सोमवार से नियम लागू होने के बाद क्या हरियाणा सरकार आम जनता के लिए रास्ता खोल देगी यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

    यशपाल यादव ने बताया कि भारत सरकार से लॉकडाउन के बारे में नई हिदायतें मिल गई हैं, उन पर जरूरी विचार-विमर्श के बाद हरियाणा सरकार जरूरी निर्देश कल तक जारी करेगी। जब तक हरियाणा सरकार और ज़िला प्रशासन की नई हिदायतें नहीं आती, तब तक पुरानी हिदायतों पर काम जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा, जब तक हरियाणा सरकार के नए निर्देश नहीं आएंगे, तब तक जिले में मौजूदा नियम ही लागू रहेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट और हरियाणा गृह मंत्रालय ने ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे, उनके आधार पर अंतर-राज्य और अंतर-राज्य में प्रतिबंध जारी रहेगा। सोमवार तक निर्देश आ जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनको तत्काल यूपी सरकार देगी 1000 रु, कोरोना से अब तक 204 की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+