हरियाणा में अब प्राइवेट सेक्टर में रोजगार में मिलेगा 75% आरक्षण, 2.5 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
नई दिल्ली। प्रदेश में स्थानीय निवासियों को रोजगार में बढ़ावा देने के लिए हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार नया अध्यादेश लेकर आई, जिसे खट्टर सरकार के कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी। इस अध्यादेश को बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया। मनोहर लाल खट्टर सरकार की कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्टर में 75 फीसदी नौकरी हरियाणा के निवासियों को दिए जाने को लेकर एक अध्यादेश पेश किया जिसे आज पास कर दिया गया। दरअसल जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह रोजगार में आरक्षण देगी, जिसके बाद खट्टर सरकार यह अध्यादेश लेकर आई है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने चुनाव में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बाद में भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था।

खट्टर सरकार के कैबिनेट ने इस अध्यादेश पर अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में अध्यादेश के पास होने के बाद माना जा रहा है कि पहले चरण में 2.5 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। बता दें कि कोरोना के चलते तकरीबन साढ़े जार लाख लोग अपने राज्य वापस लौटे हैं। ऐसे में जिस तरह से लोगों की वापसी का सिलसिला बढ़ा है, उसके बाद हरियाणमा की इंडस्ट्री में दक्ष कर्मचारियों की मांग काफी बढ़ गई है, लिहाजा माना जा रहा है कि सरकार के इस नए कदम से युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद दुष्यंत चौटाला ने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंमने ट्वीट करके लिखा आज युवाओं के लिए एतिहासिक दिन है !! हमारी सरकार ने हरियाणा की प्राइवेट नौकरियों में 75% हरियाणवी युवाओं की भर्ती को अनिवार्य करने के अध्यादेश के प्रारूप को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications