हरियाणा की लोक गायिका हर्षिता को उसके जीजा ने मरवाया- हरियाणा पुलिस
चंडीगढ़। हरियाणा की लोक गायिका और डांसर हर्षिता दाहिया को जिस तरह से मौत के घाट उतार दिया गया उसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हर्षिता की हत्या उसके ही जीजा दिनेश कराला ने कराई थी। दिनेश कराला जोकि गैंगस्टर है, उसी ने एक पत्र लिखर हर्षिता की हत्या की बात कही थी, उसी के निर्देश पर हर्षिता को मंगलवार को मौत के घाट उतार दिया गया। आपको बता दें कि हर्षिता को मंगलवार शाम को चार लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।
पानीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि दिनेश कराला ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उसने हर्षिता की हत्या की साजिश रची थी। दिनेश को गुरुवार को झज्जर जेल लाया गया था, जहां पूछताछ में उसने इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने दिनेश को कोर्ट के सामने पेश किया था, जहां उसे कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

हर्षिता की बहन लता ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसका विवाह दिनेश से 2012 में हुआ था, लेकिन वह उस वक्त मेरे माता-पिता के घर दिल्ली के नरेला में आया था जब हमारे बीच विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति ने हर्षिता के साथ 2014 में रेप किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ कंजवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत उसकी मां प्रेमो देवी ने कराई थी, लेकिन उनकी 17 दिसंबर 2014 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हर्षिता के बयान के आधार पर ही शिकायत दर्ज कराई गई थी। लता ने आरोप लगाया कि हर्षिता इस हत्या की चश्मदीद थी, जिसकी वजह से दिनेश उसपर लगातार दबाव डाल रहा था कि वह अपना बयान कोर्ट में वापस ले ले। दिनेश ने हर्षिता को इसलिए मौत के घाट उतार दिया ताकि वह कोर्ट के सामने उसके खिलाफ बयान नहीं दे सके।
पुलिस के अनुसार दिनेश ने पूछताछ में अपने चारों साथियों के बारे में बताया है जिन्होंने हर्षिता की हत्या की है, लेकिन अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किय जा सकता है। इस हत्या के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दिनेश एक कुख्यात गैंगस्टर है, उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले हैं, जिसमें हत्या हत्या की कोशिश, डकैती के मामले सोनीपत, जींद, झज्जर और दिल्ली में दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: दोस्त का शव टुकड़े में काटकर फ्रिज में रखने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications