गुरुग्राम: आग लगने से 100 झुग्गियां जलकर खाक, सात माह के बच्चे की मौत
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में आग लगी आग की चपेट में आकर एक सात महीने के बच्चे की मौत हो गई। बस्ती में लगी आग में 100 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो जाने का दावा किया गया है। आग नाथुपुर इलाके की झुग्गियों में गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे लगी। आग तेजी से फैली तो लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सात महीने का एक मासूम इसमें झुलक गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी कोशिशों को बाद आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक करीब 100 झोपड़ियां पूरी तरह से जल चुकी थीं। आग लगने की वजह झुग्गी मे रखे सिलेंडर का फटना बताई जा रही है। बताया जाता है कि तीन लोग अभी लापता हैं।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का सही-सही खुलासा हो पाएगा। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत ही उद्योग विहार और आसपास की दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications