Haryana Election Results 2019: निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत का भाजपा को समर्थन

नई दिल्ली। हरियाणा की परीथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुनकर आए नयन पाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने की बात कही है। रावत ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है और वो अपना समर्थन भाजपा को दे रहे हैं। हरियाणा में सात निर्दलीय चुनकर आए हैं, जिनमें पांच के समर्थन का दावा भाजपा ने शुक्रलार सुबह ही कर दिया था।

haryana election results 2019 Prithala Independent candidate Nayan Pal Rawat support BJP

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों का गुरुवार को ऐलान किया गया है। किसी पार्टी को सूबे में बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उसे बहुमत के लिए छह और विधायकों के समर्थन की दरकार है। 90 में कुल सात विधायक निर्दलीय जीतकर आए हैं, जिनमें 6 विधायकों का समर्थन होने का दावा भाजपा कर रही है। हरियाणा लोकहित पार्टी से सिरसा से विधायक बने गोपाल कांडा ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया है। ऐसे में राज्य में आसानी से भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा के मुताबिक, सभी सात निर्दलीय और हरियाणा लोकहित के गोपाल कांडा का समर्थन उनको मिल रहा है।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने साफ कहा है कि निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ हैं और राज्य में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर भाजपा निर्दलीयों को अपनी ओर कर रही है।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 24 अक्टूबर को नतीजे आए हैं। 90 में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10, निर्दलीयों को 7, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोक दल को 1-1 सीट पर जीत मिली है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी और उसे पूर्ण बहुमत मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+