भाजपा-जेजेपी के गठबंधन पर बोले दुष्यंत चौटाला, किसी ने किसी पर कोई एहसान नहीं किया

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला का बड़ा बयाना आया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा की सभी 10 सीटों पर हम प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी ने किसी पर कोई एहसान नहीं किया।

dushyant chautala

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों तमाम दलों ने अभी से शुरू कर दी है। एक तरफ जहां विपक्षी दल विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा भी अपने पुराने एनडीए के साथियों को साथ लाने की कवायद में जुटी है। इस बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने भाजपा के साथ गठबंधन पर खुलकर बात की है।

हरियााणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक पार्टी का गठबंधन है। प्रगदेश में समृद्ध सरकार चलाने के लिए अमित शाह के नेतृत्व में उनके घर पर यह गठबंधन हुआ था। मुझे लगता है कि दोनों पार्टियों ने चर्चा करके सहमति करके प्रदेश में गठबंधन किया था, मुझे नहीं लगता है कि किसी ने किसी पर एहसान किया था।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश कैसे समृद्ध होकर प्रगति के पथ पर चले इस विजन के साथ दोनों पार्टियों ने प्रदेश की सरकार चलाई है। पूरी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर संगठन का काम शुरू हो चुका है। जुलाई के पहले हफ्ते में प्रदेश के अंदर अलग-अलग लोकसभा पर डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में लोकसभा की सीटों पर हम जलसे करेंगे, उसकी तैयारी शुरू हो गई है।

गौर करने वाली बात है कि 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल सका था, ऐसे में दुष्यंत चौटाला ने अपने 10 विधायकों के साथ भाजपा का समर्थन किया और प्रदेश में भाजपा-जेजेपी की गठबंधन सरकार बनी।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों में तकरार देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले बिप्लब देब ने उचाना सीट से भाजपा की नेता प्रेमलता को विधायक बताया था जबकि दुष्यंत चौटाला इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। उस वक्त दुष्यंत ने कहा था कि उनके पेट में दर्द है तो मैं दर्द की दवा नहीं दे सकता।

दुष्यंत चौटाला के इस बयान पर बिप्लब ने कहा कि जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देकर कोई एहसान नहीं किया, इसके बदले में उनके विधायकों को मंत्री बनाया गया। यही नहीं बिप्लब ने कहा कि हमारे संपर्क में निर्दलीय विधायक भी हैं। इस बीच चार विधायकों ने बिप्लब से मुलाकात की थी, जिसने इस पूरे विवाद को हवा देने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+