'अगर वो दोषी पाया जाता है तो...', एल्विश यादव को लेकर क्या बोले CM खट्टर, बताया सपोर्ट करें या नहीं?
Elvish Yadav Case: सांप तस्करी, सांप के जहर की आपूर्ति और रेव पार्टी केस में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज FIR से संबंधित मामले पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार (05 नवंबर) को कहा कि मामले की कार्यवाही पर उनका कोई प्रभाव नहीं है।
सीएम खट्टर ने कहा कि अगर एल्विश यादव दोषी पाया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद सीएम खट्टर ने एल्विश यादव को सम्मानित किया था। इतना ही नहीं सीएम खट्टर एल्विश के मिटअप (प्रशंसक सम्मेलन) में भी गए थे।

इस केस के सामने आने के बाद चर्चा हो रही थी कि सीएम खट्टर उनको बचाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन अब सीएम खट्टर ने साफ कर दिया है कि, इस केस में उनका किसी तरह से कोई प्रभाव नहीं है। जांच में जो आएगा, कार्रवाई उसी के हिसाब से की जाएगी।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। हमें इसमें कुछ नहीं कहना है। अगर एल्विश यादव गलत है और उसने गलती की है तो उसे दंडित किया जाएगा।"
एल्विश यादव को सम्मानित करने और उनके मिटअप में जाने की वजह से सोशल मीडिया पर सीएम खट्टर को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। नेटिजन्स ने हरियाणा के खेल आइकनों को इस तरह के सम्मान और समारोहों से सम्मानित नहीं करने के लिए हरियाणा के सीएम खट्टर पर सवाल उठाए थे।
नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यूट्यूबर एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांप के जहर की आपूर्ति में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। एल्विश ने शनिवार को एक यूट्यूब वीडियो में अपने खिलाफ आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अगर वह मामले में शामिल पाया गया तो वह सरेंडर करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications