हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारेंटीन

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरोना संक्रमित होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके दी। दरअसल मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री के साथ कई बैठकों में हिस्सा लिया था, ऐसे में केंद्रीय मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने भी खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है। बुधवार को मनोहर लाल खट्टर का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी गुरुवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने खुद को एहतियात के तौर पर होम क्वारेंटीन करने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    Haryana के CM मनोहर लाल खट्टर 3 दिन के लिए हुए होम क्वारंटीन, ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    manohar lal

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय मित्रों, मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आया हूँ, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गये हैं। हालांकि, मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर मैं अपने आपको 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूँ। सजग रहें, सुरक्षित रहें।' बता दें कि मंगलवार को गजेंद्र सिंह शेखावत से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी। सतल यमुना लिंक पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी। इससे पहले गुरुवार को गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं।

    कुरुक्षेत्र के सांसद नाइब सिंह सैनी जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि 26 अगस्त से हरियाणा का विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री का एक बार फिर से कोरोना टेस्ट होगा। विधानसभा स्पीकर ने निर्देश दिया है कि सत्र में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। बता दें कि मंगलवार को जो बैठक हुई थी, उसमे शेखावत के अलावा उनके डेप्युटी और अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया ने भी शिरकत की थी। कटारिया ने भी खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है।

    khattar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+