CONG छोड़ने वाले अशोक तंवर के BJP में शामिल होने को लेकर क्या बोले CM मनोहर लाल खट्टर
Recommended Video
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के शनिवार को पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में सिर्फ उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनका अतीत साफ सुथरा हो और उन पर कोई धब्बा ना हो।

'अशोक तंवर बीजेपी में नहीं होंगे शामिल'
सीएम खट्टर ने कहा कि हम उन्हें बीजेपी में शामिल नहीं करेंगे। बीजेपी द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल होने का आंमत्रण मिलने की तंवर की कथित टिप्पणी पर कहा कि अगर बीजेपी उन्हें आमंत्रित किया होता, तो वो अब तक पार्टी में आ गए होते। अशोक तंवर को पिछले महीने कांग्रेस ने हरियाणा के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। वो साल 2014 में कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष बनाए गए थे।

तंवर ने टिकट वितरण पर उठाए थे सवाल
अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में अनियमिता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज ट्विटर पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने चार पन्नों के लैटर में लिखा कि पार्टी अपने राजनीतिक विरोधियों की वजह से नहीं बल्कि अपने आंतरिक अंतर्विरोध के कारण राजनीतिक अस्तित्व के संकट से गुजर रही है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए ये लिखा।

'कांग्रेस बेनकाब हो गई है'
खट्टर ने कहा कि कांग्रेस में बिना पैसे के कुछ भी काम नहीं होता है। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस में पहले भी ऐसा होता था। लोग और नेता समझ गए हैं कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहिए। उनमें से बहुत लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं। हम कह रहे हैं कि हम सिर्फ उन्हें लेंगे जिनका अतीत साफ हो और जिनपर कोई आरोप नहीं हो।

साल 2014 में बीजेपी ने बनाई थी सरकार
गौरतलब है कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 विधानसभा वाली सीटों में से 47 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। कांग्रेस को मात्र 15 सीटें मिली थी। बीजेपी ने इस बार हरियाणा में 75 सीटों का लक्ष्य रखा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी ने रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगट जैसी हस्तियों को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में खेमेबाजी की शिकार कांग्रेस को अशोक तंवर के जाने से होगा कितना नुकसान?
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये', पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications