Haryana: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई मुठभेड़ में हुआ ढेर
2022 में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं क्योंकि मुख्य आरोपी प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।


ये मुठभेड़ हरियाणा के समालखा में शुक्रवार रात हुई, जिसमें पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई गैंगस्टर राकेश उर्फ राका को मार गिराया है।
फौजी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर कहा जाता था। कार से दिल्ली की ओर जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने नाकाबंदी पर रोका था, जिसके बार गोलीबारी हुई और मुठभेड़ में वो मारा गया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव ढोडपुर के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई का ये एनकाउंट हुआ वहीं उएक अन्य बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है।
ये कार दिल्ली की ओर जा रही थी जिस पर तीन लोग सवार थे। मृतक का भाई प्रियव्रत उर्फ फौजी पानीपत और कुरूक्षेत्र में रंगदारी के एक मामले में आरोपी है। इसके अलावा प्रियव्रत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी हैं।
गोलीबारी के दौरान एक अपराधी तुरंत मारा गया, जबकि दूसरे को पैर में चोट लगी। राकेश, जिसे राका के नाम से भी जाना जाता है, वह अपराधी था जो मृत पाया गया था। वह प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई थे। घायल अपराधी प्रवीण उर्फ सोनू जाट को सीधे सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण उसे बाद में रोहतक पीजीआई ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications