हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: चंडीगढ़ में एक सितंबर से शुरू होगा भााजपा का सदस्यता अभियान
BJP membership campaign: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक एक माह पहले राजधानी चंडीगढ़ में भाजपा बड़ा कदम उठाने जा रही है, ताकि भाजपा को न केवल बूथ स्तर पर अधिक मजबूत किया जा सके बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का तोड़ नहीं निकाल पाए।
दरअसल, भारतीय जनता पाटी की चंडीगढ़ इकाई एक सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर, चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासुलु, पार्टी की शहर इकाई के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा व वरिष्ठ नेता संजय टंडन और अन्य मौजूद थे।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भविष्य में पार्टी की मजबूत चुनावी संभावनाओं का विश्वास व्यक्त करते हुए बीते शनिवार को पार्टी नेताओं से देश के सभी कोनों में भाजपा की विचारधारा को ले जाने का आह्वान किया था।
शाह राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की उस बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें चंडीगढ़ भाजपा ने एक सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला किया। शाह ने कहा कि सदस्यता क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम अपनी पार्टी के कार्यों और विजन को उजागर करने और लोगों को सदस्यता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रहे हैं।
जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के पार्षद, नेता और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लिए अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अभियान के लिए जिम्मेदारियों के बारे में निर्णय लेने के लिए अलग-अलग 'मंडलों' के साथ अलग-अलग बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications