हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नई दिल्ली। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी लिस्ट में सात सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जेजेपी के इन सात उम्मीदवारों में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों का नाम भी शामिल है।

haryana assembly elections 2019 dushyant chautala Jannayak Janata Party jpp announces 7 candidates

जेजेपी की राज्य इकाई प्रमुख निशान सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पानीपत (ग्रामीण) सीट से देवेंद्र कादियां, उकलाना (एससी) सीट से अनूप धनक, नारनौंद सीट से राम कुमार गौतम, महेंद्र गढ़ सीट से राव रमेश पालरी, नारनौल से कमलेश सैनी, बावल (एससी) से श्याम सुंदर और हाथिन सीट से हर्ष कुमार को टिकट दिाया गया है। हर्ष कुमार पूर्व में मंत्री रह चुके हैं जबकि गौतम और धनक पूर्व में विधायक रहे हैं।

जेपीपी नाम से नई पार्टी का गठन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव से पहले किया था। परिवार में विवाद के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने दुष्यंत चौचाला को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) से बाहर कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। हालांकि पार्टी लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत सकी थी।

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पहले जेपीपी ने बहुजम समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था लेकिन मायावती ने कुछ दिन पहले ही अलग होने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+