कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, जानिए किसे मिला टिकट
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 लोगों के नाम हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को 84 लोगों की सूची जारी हुई थी। अब हरियाणा ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

पार्टी ने अंबाला कैंट और फतेहाबाद समेत छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। अंबाला कैंट से वेणु सिंगला अग्रवाल, रादौर से बिशन लाल सैनी, लाडवा से मेवा सिंह, असंध से शमशेर सिंह विर्क गोगी, फतेहाबाद से प्रह्लाद सिंह गिलनखेड़ा और बरवाला से भूपेंदर गंगुआर चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी में चल रहे अंदरूनी घमासान के बीच 84 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट बंटवारे में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सभी को टिकट दिया है। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और अशोक तंवर के नाम नहीं हैं।
रेणुका को छोड़कर सभी विधायकों को टिकट
रेणुका बिश्नोई को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं। राई में कांग्रेस ने आचार संहिता लगने से पूर्व इस्तीफा देने वाले विधायक जयतीर्थ दहिया पर विश्वास जताया है। रेणुका विश्नोई को अब हिसार जिले में बरवाला सीट से ही टिकट मिल सकता है। चूंकि, इस सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित होना है। कांग्रेस ने भजनलाल के दोनों बेटों पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई व विधायक कुलदीप बिश्नोई पर विश्वास जताया है। इसके साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट मिला है।












Click it and Unblock the Notifications