Haryana Assembly Elections 2019: बीजेपी ने जारी की 78 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे सीएम खट्टर
Recommended Video
गुरुग्राम। बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला गोहाना से, पहलवान योगेश्वर दत्त बरौदा सोनीपत से, हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पीहोवा कुरुक्षेत्र से, पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लतिका शर्मा को कालका और ज्ञानचंद्र गुप्ता को पंचकूला से टिकट दिया गया है।

हरियाणा में इस बार होने वाले चुनाव में बीजेपी ने अंबाला कैंट से अनिल विज, जगाधारी सीट से कंवरपाल गुर्जर, यमुना नगर से घनश्याम दास अरोड़ा, शाहाबाद से कृष्ण बेदी, कैथल से लीलाराम गुर्जर, नीलोखेड़ी से भगवान दास, इंद्री से राजकुमार कश्यप, राई से मोहन लाल कौशिक और सोनीपत से कविता जैन को टिकट दिया है।
देखिए पूरी लिस्ट
BJP releases its first list of 78 candidates for #HaryanaAssemblyPolls. https://t.co/lxbhbqQA3J pic.twitter.com/ieueZ4d4Ip
— ANI (@ANI) September 30, 2019
गौरतलब है कि रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट फाइनल किए गए थे। बीजेपी चुनाव समिति की इस बैठक में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई। हालांकि कैंडिडेट की घोषणा केवल 78 सीटों के लिए की गई है। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ-साथ सभी 66 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 24 अक्टूबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications