Haryana Election 2019: वोटिंग के बीच बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा में जेजेपी और INLD कोई फैक्टर नहीं

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। 90 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा में सुबह से ही वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। कई दिग्गज नेता संबंधित मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे थे। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान आया है।

 haryana assembly elections 2019: Bhupinder Singh Hooda says contest is between congress and bjp

हरियाणा में सभी प्रमुख अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, 90 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी कोई फैक्टर नहीं हैं, चुनाव में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी।

हरियाणा के पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी ने जो वादे किए थे, पिछले 5 सालों में उसे पूरा नहीं किया, प्रदेश की जनता का रुख कांग्रेस की तरफ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की सभाओं में भारी संख्या में लोग आए। हुड्डा ने कहा कि चुनाव में दो फैक्टर हैं, पहला कि हमारे पास उपलब्धियां हैं और दूसरा कि लोगों में खट्टर सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य कांग्रेस को बहुमत में लाना है और प्रदेश में सरकार बनाना है।

हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+