हरियाणा चुनाव ओपिनियन पोल: भाजपा को मिल सकती हैं 90 में से 78 सीटें

नई दिल्ली। शनिवार को चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के बाद एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल किया है। ओपिनियन पोल में हरियाणा में भाजप को भारी बहुमत मिल रहा है। पोल कहता है कि भाजपा को सीटें मिलने के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। जबकि कांग्रेस, इनेलो, जेपीपी और दूसरी पार्टियां बुरी तरह से हार रही हैं।

जेजेपी, इनेलो की बड़ी हार

जेजेपी, इनेलो की बड़ी हार

ओपिनियल पोल के मुताबिक, हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी 78 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं। जेजेपी को एक सीट पर मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो बीजेपी को 46 फीसदी कांग्रेस को 22 जेजेपी को 8 , इनेलो को 3 और अन्य-21 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए मनोहर लाल खट्टर पसंदीदा

मुख्यमंत्री पद के लिए मनोहर लाल खट्टर पसंदीदा

मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा चेहरा मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं। 48 फीसदी वोट के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं। 13 फीसदी वोटों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे और 11 फीसदी वोट के साथ दुष्यंत चौटाला सीएम के लिए तीसरी पसंद हैं। चौथे नंबर पर कांग्रेस के अशोक तंवर हैं, जिन्हें 4.3 फीसद लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा की 90 सीटों पर अगले महीने 21 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा। हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+