Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Assembly Election 2019: 'शस्त्र पूजा' बवाल पर राजनाथ सिंह ने राहुल से पूछा- राफेल पर 'ऊं' नहीं तो क्या लिखते?

हरियाणा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा में एक रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर और राफेल मामले को लेकर भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कश्मीर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहती है।'

rajnath singh, Haryana assembly election 2019

रक्षा मंत्री ने राफेल को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा, 'विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है। जब मैंने राफेल विमान पर 'ऊं' लिखा तो लोगों ने कहा कि 'ऊं' क्यों लिखा। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि शस्त्र पूजा में 'ऊं' नहीं लिखता तो क्या लिखता?'

बता दें फ्रांस में राफेल की पहली खेप को रिसीव करने के लिए खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। फ्रांस में राफेल की बकायदा शस्त्र पूजा की गई और इसके पहिए के नीचे नींबू रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल जेट की फ्रांस में पूजा की और इसके उपर रंगोली से ऊं लिखा था और अक्षत चढ़ाया था। इस दिन आधिकारिक रूप से राफेल एयरक्राफ्ट को फ्रांस की ओर से भारत को सौंप दिया गया था।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारतीय सुरक्षाबलों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, भारत में आज विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसका अर्थ है बुराई पर अच्छाई की जीत। यही नहीं आज ही वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस भी है। इस डील से भारत और फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

मुझे खुशी है कि राफेल की डिलिवरी सही समय पर हो रही है। इस जेट से हमारा लक्ष्य वायुसेना की क्षमता को बढ़ाना है। फ्रेंच शब्द में राफेल का अर्थ आंधी होता है और मुझे उम्मीद है कि यह एयरक्राफ्ट अपने नाम के अनुरूप ही काम करेगा और हमारी वायुसेना को और भी मजबूत करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+