हरियाणा: रोहतक में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ नए रोड की मंजूरी, खर्च होंगे 21.27 करोड़ रुपये

हरियाणा में सीएम मनोहरलाल खट्टर की सरकार राज्य के ढांचागत विकास के लिए यातायात कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस रही है। बुधवार (06 दिसंबर) को रोहतक में रेलेवे के 3.8 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक के साथ सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ये प्रोजेक्ट अगले 9 महीने में पूरा हो जाएगा।

रोहतक में एलिवेटेड रेवले ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क की लंबाई 3790 मीटर लंबाई और 5.5 मीटर चौड़ाई है। ये रोड बनने से रोहतक के निवासियों को एक मजबूत रोड कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। ये सड़क रोहतक की चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर-6 तक जाने वाली इस नई सड़क से 50,000 से अधिक लोगों को लाभ होगा। यह गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर -5 और सेक्टर -6 सहित विभिन्न कॉलोनियों को आपस में जोड़ेगा।

Road with elevated railway track in Rohtak

दरअसल, रोहतक में 3.8 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक भारत का पहला ट्रैक था जिसे रेल मंत्रालय द्वारा 315 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, जिसमें से 225 करोड़ रुपये राज्य के हिस्से से दिए गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बेहद अहम है।

हरियाणा डीपीआरओ की ओर जारी सूचना के मुताबिक राज्य में कनेक्टिविटी और ढांचागत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रोहतक में 315 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ एक नई सड़क के निर्माण के लिए 21.27 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+