Hartalika Teej Mehendi: फ्लोरल से लेकर ब्रेसलेट स्टाइल तक, तीज के लिए सोबर और एलिगेंट मेहंदी के बेहतरीन ऑप्शंस
Hartalika Teej Mehendi Designs: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास अवसर माना जाता है। इस दिन कई सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत और पूजा करती हैं। पूजा के साथ तैयार होने और सोलह शृंगार की भी खास परंपरा जुड़ी है, जिसमें हाथों की मेहंदी एक अलग ही जगह रखती है। खूबसूरत मेहंदी से सजे हाथ तीज के पूरे लुक को और खास बना देते हैं।
अगर आप भी हरतालिका तीज के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो बहुत भरी हुई और मुश्किल डिजाइन चुनना जरूरी नहीं है। इस समय सिंपल फ्लोरल पैटर्न, बेल डिजाइन, उंगलियों की मिनिमल मेहंदी और ब्रेसलेट स्टाइल जैसे कई आसान डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें कम समय में भी बनाया जा सकता है।

तीज के शृंगार में मेहंदी की खास जगह
हरतालिका तीज पर महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं और सोलह शृंगार करती हैं। मेहंदी को भी इस खास मौके के शृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है।


सिंपल फ्लोरल डिजाइन का ट्रेंड
अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो फूल और पत्तियों वाला डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है।

छोटे-छोटे फूलों के साथ बेल और पत्तियों का पैटर्न हाथों पर हल्का लेकिन सुंदर लुक देता है। इसे फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों पर बनाया जा सकता है।

कमल और गुलाब जैसे फूलों के पैटर्न भी तीज के मौके पर हाथों को पारंपरिक और आकर्षक लुक दे सकते हैं।

उंगलियों पर लगाएं मिनिमल मेहंदी
इस बार फुल हैंड मेहंदी के बजाय उंगलियों पर बने छोटे और स्टाइलिश डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। पतली लाइनों, छोटे डॉट्स, पत्तियों, जाली और छोटे फूलों का इस्तेमाल कर उंगलियों पर आकर्षक डिजाइन बनाया जा सकता है। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो सिंपल और सोबर लुक पसंद करती हैं।

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो कलाई के आसपास ब्रेसलेट या चूड़ी जैसा मेहंदी पैटर्न चुन सकती हैं। इस डिजाइन में कलाई के पास गोल या ज्वेलरी जैसा पैटर्न बनाया जाता है और उसके साथ हल्के फूल या बेल जोड़े जा सकते हैं। यह डिजाइन कम जगह में तैयार हो जाता है, लेकिन देखने में काफी आकर्षक लगता है।


भरी हुई हथेली के लिए पारंपरिक डिजाइन
जिन महिलाओं को पारंपरिक और भरी हुई मेहंदी पसंद है, वे हथेली पर फूल, पत्तियां, जाली और दूसरे छोटे पैटर्न के साथ फुल हैंड डिजाइन चुन सकती हैं।


इस बार हरतालिका तीज पर सिंपल और सुंदर मेहंदी से भी हाथों को खास लुक दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
