हरसिमरत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं-पंजाबियों को खालिस्तानी कहने पर न बहाएं घड़ियाली आंसू

नई दिल्ली। Harsimrat Badal Slams Rahul Gandhi, शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल(Harsimrat Kaur Badal) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul gandhi) को निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर नए कृषि कानूनों(farm laws) के खिलाफ हो रहे किसानों आंदोलन (farmers protest) में द्विभाव का आरोप लगाया। हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी को याद दिला दी कि उनकी दादी पंजाबियों को क्या कहा करती थीं। वे घड़ियाली आंसू ना बहाएं।

Harsimrat Badal Slams Rahul Gandhi, says crying croc tears Punjabis being called Khalistanis

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने ट्वीट कर लिखा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और पंजाबियों को खालिस्तानी कहने पर घड़ियाली आंसू बहाने के पहले राहुल गांधी आपको ये बताना चाहिए कि क्यों आपकी दादी पंजाबियों के लिए 'खालिस्तानी' शब्द का इस्तेमाल करती थीं। क्यों आपने उन्हें ड्रग्स एडिक्ट नाम दिया। एक बार जब आप इन सवालों के जवाब दे दें, फिर पंजाब के किसानों की बात करें।

Harsimrat Badal Slams Rahul Gandhi, says crying croc tears Punjabis being called Khalistanis

हरसिमरत कौर ने कहा कि जब पंजाब के किसान धरना दे रहे थे तो आप कहां थे। जब संसद में बिल पारित किया गया तो कहां। जिस समय राज्यसभा में इस विषय पर कार्यवाही चल रही थी तो आपके 40 सांसद गैरमौजूद क्यों थे। आप के सीएम अब बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के साथ हैं। क्या राहुल गांधी को लगता है कि फैंसी सहानुभूतिपूर्ण शब्द के जरिए वो अपराधमुक्त हो पाएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी ने किसान आंदोलन में खालिस्तानी समर्थकों का हाथ होने के आरोप पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी का एक ही लक्ष्य है और वो किसान-मजदूर समझ गया है। उनका लक्ष्य अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाना है, जो भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं वो उनके बारे में कुछ ना कुछ गलत बोलते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+