स्वास्थ्य मंत्री का दावा- जनवरी में भारत को मिल जाएगी वैक्सीन, सुरक्षा है सरकार की प्राथमिकता
COVID-19 Vaccine Update: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिस वजह से लोग पाबंदियों के साथ जिंदगी गुजार रहे हैं। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बाजार में नहीं आ जाती, तब तक ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। भारत में कई कंपनियों ने वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। साथ ही वो उत्पादन और वितरण की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी बात कही है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिक लोगों की सुरक्षा और वैक्सीन की प्रभावशीलता है। इन दोनों मसलों पर भारत सरकार किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। मुझे ऐसा लगता है कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में हम भारत के लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला शॉट दे देंगे, जो पूरी तरह से सुरक्षित होगी। मौजूदा वक्त में अमेरिका और ब्रिटेन में लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा रही है। भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई अहम बैठक
वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है। जिस वजह से वहां पर फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। ब्रिटेन के हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार यानी आज एक आपात बैठक बुलाई है। जिसमें भारत में WHO के प्रतिनिधि रोडेरिको एच भी हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान ब्रिटेन के हालात और कोरोना के नए स्ट्रेन की समीक्षा की जाएगी, ताकी भारत में अगर ऐसी कोई स्थिति आए तो उससे निपटा जा सके।
भारत में कितने केस?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,624 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,00,31,223 हो गई है, जबकि 341 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,45,477 है। अब तक देश में कोरोना वायरस से 95,80,402 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 3,05,344 है।












Click it and Unblock the Notifications