हर्षवर्धन ने मनमोहन को दिया जवाब-आपके जैसी सोच नहीं रखते हैं कांग्रेस के नेता

नई दिल्ली, अप्रैल 19: देश में हर दिन कोरोना मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की चिट्ठी का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तल्ख जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आसाधरण समय में अगर कांग्रेस के नेता भी आपके (मनमोहन सिंह) बेशकिमती सुझाव का पालन करें और आपसी सहयोग बनाए रखें, तो अच्छी बात होगी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : Manmohan Singh ने PM Modi को लिखी चिट्ठी, दिए ये 5 सुझाव | वनइंडिया हिंदी
     Harsh Vardhan response to Manmohan Singh, History shall be kind to you if Cong took your advice

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खत जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि, 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रचनात्मक सहयोग को लेकर आपने जो चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखी, उसे मैंने पढ़ा। आपने कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन ड्राइव पर जोर दिया, जिसे हम मानते हैं। इसीलिए हमने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया और 10 करोड़, 11 करोड़ और 12 करोड़ वैक्सीन लगाने जैसे मुकाम हासिल किए।

    हर्षवर्धन ने आगे लिखा कि, आपने यह भी सलाह दी कि वैक्सीनेशन के आंकड़े संख्या में नहीं, बल्कि जनसंख्या के लिहाज से परसेंटेज में दिए जाने चाहिए, ये भी गलत नहीं है। मुझे लगता है कि आप भी मेरी तरह यह मानते होंगे कि यह प्रक्रिया हर जगह एक तरीके से मानी जानी चाहिए। आपकी कांग्रेस पार्टी के जूनियर मेंबर्स को भी इस सलाह का पालन करना चाहिए। ऐसे में टोटल केस, पॉजिटिविटी रेट, एक्टिव केस, मौतों के मामलों में संख्या पर बहस नहीं होनी चाहिए, जबकि आपकी पार्टी के मेंबर्स ऐसा ही करते हैं।

    हर्षवर्धन ने कहा, 'यह दुखद है कि कोरोना से जंग में मनमोहन सिंह टीकाकरण की अहमियत समझते हैं लेकिन आपकी ही पार्टी में जिम्मेदार पदों पर आसीन नेता और कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें आपके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखती है। यह हैरानी भरा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमारे वैज्ञानिकों और वैक्सीन उत्पादकों को आभार व्यक्त करने के लिए एक शब्द तक नहीं बोला। क्या विकासशील देश होने के बावजूद दो वैक्सीन होना भारत के लिए गर्व की बात नहीं है?'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, वैज्ञानिकों का शुक्रिया करने की बात तो छोड़ दें, कई कांग्रेस नेताओं और राज्य की कांग्रेस सरकारों ने वैक्सीन के प्रभाव को लेकर झूठी बातें फैलाने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। इस तरह से वैक्सीन को लेकर लोगों में हिचक पैदा की जा रही है और इससे लाखों जिंदगियों के साथ खेला जा रहा है। दरअसल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वैक्सीनेशन में तेजी लानी होगी, क्योंकि ये कोरोना से जंग में अहम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+