सुषमा स्वराज पर सस्पेंस बरकरार, हर्षवर्धन ने आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर दी बधाई, फिर डिलीट किया ट्वीट
नई दिल्ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पहले केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई दी, लेकिन अगले ही पल उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। वहीं सीनिय बीजेपी लीडर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि, उनके आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए जाने की खबर गलत है।

डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट में लिखा कि 'भाजपा की वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी। इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद ही उन्होंने डिलीट कर दिया।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुषमा स्वराज ने इस साल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और न मंत्रिमंडल में शामिल होने की मंशा जाहिर की। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। आपको बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो विदेश मंत्री रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications