Miss Universe 2021 हरनाज कौर संधू हो चुकी हैं 'बॉडी शेमिंग' की शिकार, खुद ही बयां किया था दर्द
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। आज भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। पूरा देश आज हरनाज कौर की सफलता पर इतरा रहा है और उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहा है। आपको बता दे कि ये खिताब जीतने वाली हरनाज तीसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले इस खिताब को साल 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने अपने नाम किया था।
Recommended Video

'अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेना चाहिए'
आपको बता दें कि अपनी सुंदरता और बुद्धि कौशल से ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज ने आज साबित कर दिया कि इंसान को अपनी कमजोरी पर आंसू बहाने से अच्छा है उसे ही अपनी ताकत बना लेनी चाहिए। दरअसल हरनाज कौर आज जहां पहुंची हैं, उसके पीछे उनका आत्मविश्वास और कुछ कर जाने की चाहत है। कुछ वक्त पहले संधू ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपने बारे में एक खास बात बताई थी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

हरनाज कौर संधू हो चुकी हैं 'बॉडी शेमिंग' की शिकार
दरअसल संधू ने कहा था कि 'आज लोग मुझे ग्लैमरस कहते हैं लेकिन एक वक्त था, जब मैं अपने दुबलेपन की वजह से काफी परेशान थी और हर कोई मेरा मजाक उड़ाता था।' संधू ने कहा कि 'ये बात किशोरावस्था की है। जब बच्चे ग्रोइंग एज में होते हैं और उनके अंदर बहुत सारे शारीरिक, मानसिक और इमोशनली परिवर्तन होते हैं। मैं भी उसी दौर में थीं लेकिन मैं अपने दुबलेपन के कारण हमेशा लोगों की हंसी की पात्र बन जाती थी। ये सब मुझे बहुत ज्यादा परेशान करता था, मैं मेंटल ट्रॉमा में चली गई थी लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि मुझे रोने या परेशान होने से कुछ हासिल नहीं होगा और मुझे इन सब से बाहर निकलना ही होगा।'

'मेरी कमजोरी ने ही मुझे और मजबूत बना दिया'
संधू ने कहा था कि 'मेरी कमजोरी ने ही मुझे और मजबूत बना दिया, क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मैं दूसरों की राय से नहीं जी सकती हूं। एकमात्र व्यक्ति जिसे मुझे प्रभावित करने की आवश्यकता है, वह मैं खुुद हूं और उसके बाद से मैंने खुद को संभाला और खुद पर वक्त देने लग गईं और धीरे-धीरे मैंने अपनी समस्या पर बाहर निकल गई और तनाव मुक्त हो गई। इसलिए कोई भी काम करने के लिए आप को खुद पर भरोसा होना चाहिए। दुनिया को प्रभावित करने की कोशिश में, हम कभी-कभी यह भूल जाते हैं कि हम कौन हैं? लेकिन अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आप इस दुनिया में कुछ भी जीत सकते हैं।'

'आप अपनी समस्याओं को लोगों से शेयर कीजिए'
संधू ने कहा था कि 'आप अपनी समस्याओं को लोगों से शेयर कीजिए,इससे आप स्ट्रेस मु्क्त हो जाएंगे और अपना लक्ष्य हासिल करेंगे।' संधू ने बताया कि 'मैंने अपनी मां से ये बातें शेयर की थीं, जिन्होंने मुझे समझा और मुझे इस समस्या से बाहर आने में पूरी मदद की'। यही वजह है कि आज संधू ने अपना मिस यूनिवर्स का खिताब अपनी मां को ही समर्पित किया है।












Click it and Unblock the Notifications