सपना चौधरी को प्राजंल दहिया दे रही जबरदस्त टक्कर, हरियाणवी डांसर के '52 गज का दामन' गाने ने मचाई धूम
सपना चौधरी को प्राजंल दहिया दे रही जबरदस्त टक्कर, हरियाणवी डांसर के '52 गज का दामन' गाने ने मचाई धूम
Pranjal Dahiya song 52 GAJ KA DAMAN हरियाणी डांसर सपना चौधरी के गाने बच्चे से लेकर हर उम्र के बच्चे पसंद करते हैं लेकिन अब सपना को नई हरियाणवी डांसर प्राजंल दहिया जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही हैं। प्रांजल के अक्टूबर महीने में यू ट्यूट पर रिलीज हुए '52 गज का दामन' गाने ने जमकर धूम मचाई हई हैं। अब तक इस गाने को 23 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सपना के डांस की तरह प्राजंल के डांस और उनके पहनावे को लेकर लोग जमकर पसंद कर रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि प्राजंल के डांस में अश्लीनता नहीं है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्राजंल के डांस की जबरदस्त हो रही तारीफ
प्राजंल की इस गाने में डीसेन्ट सी अदाओं को दर्शक जमकर पसंद कर रहे है। प्राजंल का हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होकर धूम मचा दे रहा है। प्राजंल दहिया का जुलाई में गाना 'ओल्हा' रिलीज हुआ था इसे भी लोगों ने जमकर पसंद किया था। इसके अलावा प्राजंल के 2019 में रिलीज हुआ गाना झांझर भी काफी लोकप्रिय हुआ था। झांझर गाने को अब तक यूट्यूब पर अब तक 3.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

इस वीडियो को देखकर लोगों ने किया बिना अश्लीनता के भी किया जा सकता है बेहतरीन डांस
प्राजंल के इस गाने को देखकर लोग उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बॉलीवुड वालो को देख लेना चाहिए बिना अश्लीलता के भी गाने बन सकते है। इंडस्ट्री वालो को इस गाने से शिख लेनी चाहिए कि बिना अश्लीलता के भी गाने होते हैं । वहीं एक और यूजर ने लिखा बॉलीवुड के नशेड़ी भगेड़ी को सीखना चाहिए कि साउथ की फिल्म को कॉपी करके दिखाने को कला व अभिनय नही कहते । टैलेंट सीखना हो तो म्हारी हरियाणवी इंडस्ट्री से सीख लो, आये दिन नए नए गाने, कला व अभिनय का दुर्लभ सयोंग। इसके अलावा लोगों ने इसे ही हरियाणा का ओरिजनल कल्चर बताते हुए प्राजंल के गाने की तारीफ की है। बता दें लोगों ने ये भी बात साझा की है कि ये गाना हरियाणा, दिल्ली, पंजाब की शादी में ही नहीं यूपी बिहार की शादी में भी डीजे पर जमकर बच रहा है और लोग जमकर डांस कर रहे हैं।

प्रांजल के ये गाने भी मचा चुके हैं धूम
आपको बता दें प्राजंल दहिया टिकटॉक स्टार रही चुकी हैं उसी पर पॉपुलर होने के बाद वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री ली। उन्होंने सबसे पहले अक्की कल्याण के सॉग में काम किया। पंजाबी गानों पर भी प्राजंल ने अपनी किस्मत अजमाईं लेकिन वो वहां सक्सेज नहीं हुईं। प्रांजल पॉपुलर हरियाणवी गानों के वीडियोज से हुई उनका ‘जूती काली', ‘बाजीगर' और ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे' गाने रिलीज होने के बाद जमकर पसंद किए जा रहे हैं।
प्रांजल और प्राजंल के बीच की जा रही तुलना
सपना की तरह प्राजंल के भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंस फॉलोअर हैं प्राजंल के इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रांजल दहिया के डांस की तुलना सपना चौधरी से कर रहे हैं। इसके बाद अब ये जाहिर हो चुका है कि सपना चौधरी को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा कम्पटीटर मिला चुका है। बता दें 2020 की शुरूआत में सपना चौधरी ने चुपचाप शादी कर ली थी और कुछ दिनों पहले ही वो एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने तीन नए गाने कत्ल करेगी रे, नलका और चटक-मटक रिलीज किए हैं जो दर्शक पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications