Harivansh Rahul Gandhi पर बरसे, 'माइक बंद' और विपक्ष की दबी जुबानी बयान को झूठा और निराधार बताया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'विपक्ष की दबी जुबान' वाली टिप्पणी के कारण आलोचना के घेरे में हैं। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि राहुल का बयान'झूठा और निराधार' है।

राज्य सभा के उपसभापति Harivansh Rahul Gandhi पर बरसे। संसद में 'माइक बंद' और विपक्ष की दबी जुबानी वाले राहुल के बयान को हरिवंश ने झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी टिप्पणी पर फटकार लगाई जिसमें "विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन अक्सर संसद में बंद रहते हैं।"
नौ साल से संसद में हूं, राहुल का बयान निराधार
बकौल हरिवंश, "...मैं कहना चाहता हूं कि यह बिल्कुल गलत, निराधार है। इससे ज्यादा झूठ कुछ नहीं हो सकता। मैं पिछले नौ साल से संसद में हूं और मैंने ऐसा किसी से भी...एक बार भी नहीं सुना।" समाचार एजेंसी ANI के अनुसार राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, न तो संसद के अंदर और न ही बाहर कभी किसी ने ऐसा कहा है... इससे ज्यादा असत्यापित कुछ भी नहीं हो सकता है।"
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन की संसद में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला था। कैंब्रिज में कांग्रेस सांसद ने फिर आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।इससे पहले, लंदन में ही इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान भी राहुल ने भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के कार्यालयों पर आयकर सर्वे को "आवाज का दमन" करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने "न्यू आइडिया ऑफ इंडिया विचार" के तहत भारत को "खामोश" कराना चाहती है।
उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि हर जगह विपक्ष है, एक बहाना है। आपने पूछा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा क्यों की, यात्रा के पीछे क्या विचार था? बकौल राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के पीछे विचार की अभिव्यक्ति थी। देश भर में आवाज का दमन हो रहा है।" एक उदाहरण बीबीसी है, लेकिन बीबीसी इसका केवल एक तत्व है।"
"अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे, तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा, सभी मामले गायब हो जाएंगे, सब कुछ सामान्य हो जाएगा। तो यह भारत का नया विचार है। भाजपा चाहती है कि भारत चुप रहे। वे चाहते हैं दलित, निचली जातियां, आदिवासी, मीडिया सब चुप्पी साधे रहें। वे चुप्पी चाहते हैं क्योंकि वे भारत की संपदा भाजपा अपने करीबी दोस्तों को देना चाहती है।
Recommended Video
बकौल राहुल गांधी, मूल विचार है कि आबादी का ध्यान भटकाएं और फिर भारत की संपत्ति को दो, तीन, चार या पांच बड़े लोगों को सौंप दें। "विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने" के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, "मेरे कैम्ब्रिज लेक्चर में भारत को बदनाम करने जैसा कुछ भी नहीं है।" राहुल के अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने भी कहा है कि टिप्पणी आपत्तिजनक नहीं, लेकिन भाजपा के कई नेताओं ने राहुल की भारी आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications