तेलंगाना चुनाव से पहले हरीश राव का आरोप- बीआरएस को हराने के लिए विपक्षी दल कर रहे मिलीभगत
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री टी हरीश राव ने दावा किया कि बीआरएस तेलंगाना में हैट्रिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा हालांकि विपक्षी दल परोक्ष रूप से एक-दूसरे के साथ मिलीभगत कर रहे हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का सामना कोई नहीं कर सकता। उनके सामने आने वाल धरासायी हो जाएगा। ।

तेलंगाना भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेश मुदिराज बीआरएस में शामिल होने पर वित्त मंत्री ने स्वागत किया। बता दें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शमिल हुए नागेश के हैदराबाद शहर खासकर मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य कांग्रेस नेता के साथ थे।
वित्त मंत्री हरीश राव ने इस अवसर पर याद दिलाते हुए कहा कांग्रेस और टीडीपी ने 2018 विधानसभा चुनावों के दौरान "महा कूटमी" बनाने के लिए एक अपवित्र गठबंधन में प्रवेश किया था।
मंत्री ने कहा कांग्रेस उन लोगों के साथ जुड़ गई है जिन्होंने तेलंगाना गठन का विरोध किया था। याद रहे टीडीपी के अलावा, वाईएस शर्मिला के नेतृत्व वाली वाईएसआरटीपी भी कांग्रेस को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा केसीआर के कार्यकाल पिछले साढ़े नौ साल से कर्फ्यू और सूखे से मुक्त है।
वित्त मंत्री हरीश राव ने कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राय मुदिराज और गंगापुत्र समुदायों को राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके साथ ही मंत्री हरीश राव ने आगामी चुनाव में वोटरों से कांग्रेस पर भरोसा करने के संभावित जोखिमों पर विचार करने का आग्रह किया, इसके साथ उन्होंने वो अपने झूठे वादों के लिए जानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications