हरीश राव बोले- रायथु बंधु को बंद करवाने की कोशिश करके कांग्रेस ने किसान विरोधी एजेंडे को उजागर किया
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोल रही है। तेलंगाना सकरार के वित्त मंत्री और बीआरएस के दिग्गज नेता हरीश राव ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया है। हरीश राव ने कांग्रेस द्वारा रायथु बंधु और दलित बंधु कार्यक्रमों के तहत किसानों को दी जारी वित्तीय सहायता को रोकने संबधी याचिका को लेकर जमकर हमला बोला है।

गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरीश राव ने कही तेलंगाना कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने पहले ही कृषि सेवाओं के लिए बिजली की आपूर्ति एक दिन में केवल तीन घंटे देने तक की बात की है और अब कांग्रेस रायथु बंधु योजना के हिस्से के रूप में किसानों को यासांगी सीजन में फसल निवेश सहायता से वंचित करना चाहते है।
उन्होंने कहा तेलंगाना में किसानों से संबंधित प्रयोजित योजनाओं के लाभों को बंद करवाने की बात करके किसान विरोधी एजेंडे को उजागर कर दिया है।
केसीआर सरकार के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा प्रयोजित योजनाओं को रोकने के साथ-साथ रायथु बंधु वित्तीय सहायता की 12वीं किस्त के भुगतान को रोकने के लिए भारत के चुनाव आयोग से संपर्क करके अपने किसान विरोधी एजेंडे को उजागर किया है। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि ये कांग्रेस को चुनाव में बहुत महंगा पड़ेगा।
हरीश राव ने कहातेलंगाना की केसीआर सरकार अभी तक रायथु बंधु सहायत के तहत 75 हजार करोड़ रुपये किसानों को वितरित कर चुकी है। यसांगी किस्त सरकार ने भेजी है जिससे उन्हें बहुत मदद मिली होगी लेकिन कांग्रेस के किसान विरोधी रुख के कारण किसान इस सहायता से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एन उत्तम कुमार के बयान जिसमें उन्होंने रायथु बंधी को फिजूलखर्ची बताया था, उस पर जवाब देते हुए याद दिलाया कि राज्य के विभाजन के पहले राज्य की कांग्रेस सरकारें कैसे किसानों को कर्जदार छोड़ गई थीं। जिस कारण किसान आत्महत्या कर रहे थे।
वहीं अब तेलंगाना सरकार उन्हें रायधु बंधु कार्यक्रम के तहत आर्थिक मदद कर रही है साथ ही किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही हरीश राव ने पड़ोसी कांग्रेस शासित कर्नाटक का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर किसानों को दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है जिस कारण उन्हें खेतों में सिंचाई समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications