VIDEO : हार्दिक पटेल हुए EXPOSE, मांगे 30 लाख रुपये, स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते चचेरा भाई कैद

नई दिल्ली। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का एक नया सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इसमें वह सूरत के एक उद्योगपति से 30 लाख रुपए लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद उद्योगपति मुकेश पटेल ने जारी किया है। उनकी मानें तो हार्दिक पटेल ने आंदोलन के दौरान अपने भाई को मोहरा बनाते हुए उनसे यह रकम ली थी।

hardik patel, हार्दिक पटेल

अमित शाह का पाटीदार सम्मेलन आज

उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल के चेहरे से अभी तो नकाब हटने की शुरुआत भर हुई है। उनके आंदोलन के पीछे मुकेश ने कांग्रेस का हाथ बताया। यह वीडियो उस वक्त आया है जब​कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरत में पाटीदार सम्मेलन कर रहे हैं।

जानिए क्या है इस वीडियो में

इस वीडियो को मोबाइल फोन से स्टिंग किया गया और लगभग 6 महीने पहले बनाया गया। उन दिनों हार्दिक पटेल पाटीदार समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर गुजरात सरकार के खिलाफ आंदोलनरत थे।

यह है हार्दिक पटेल की सफाई

इसमें हार्दिक पटेल का चचेरा भाई रवि पटेल रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस बारे में हार्दिक पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि ये पैसे उन्होंने लापसी कार्यक्रम के दौरान लिए थे।

मुकेश पटेल ने यह कहा

मुकेश पटेल ने कहा है कि उन्होंने हार्दिक पटेल को सामाजिक सरोकारों के नाते इससे पहले भी आर्थिक सहायता की थी। उनके मुताबिक, यह पहला वीडियो है। इसके बाद अभी कुछ अन्य वीडियो भी सही समय आने पर जारी करेंगे। मुकेश के मुताबिक, हार्दिक पटेल को पाटीदार समाज के बीच अपनी लोकप्रियता खतरे में पड़ने का डर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+