जब CM थे तो 'चाय मैन' थे, अब PM हैं तो 'पकौड़ा मैन': हार्दिक पटेल

गुजरात चुनावों में सबसे अहम चेहरा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ नए समीकरण बनाने की जुगत लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने पकौड़े को रोजगार के प्रतीकात्मक तौर पर क्या बताया देश की सियासत की कड़ाही में ऐसा उबाल आ गया मानो पकौड़ा बेचना न सिर्फ सबसे छोटा काम हो गया बल्कि ये बेरोजगारों का अपमान हो गया। देश के गली-नुक्कड़ों में चलने वाली चाय पर चर्चा अचानक पकौड़ा पॉलिटिक्स में तब्दील हो गई। इस पकौड़ा पॉलिटिक्स में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी कूद गए हैं और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया' पहले तो वो CM (चाय मैन) थे, अब वो PM (पकौड़ा मैन) हैं'।

'भाजपा के टाइम में सूत्र है चलो पकौड़ा तले हम'

'भाजपा के टाइम में सूत्र है चलो पकौड़ा तले हम'

हार्दिक पटेल ने अपने एक दूसरे ट्वीट में कहा' कांग्रेस के टाइम में एक सूत्र था चलो स्कूल चले हम, अभी भाजपा के टाइम में सूत्र है चलो पकौड़ा तले हम'। हार्दिक पटेल में अपने ट्वीट से पीएम मोदी और बीजेपी दोनों पर हमला किया है। देश में इस वक्‍त 'पकौड़ा' पॉलिटिक्‍स की हर तरफ चर्चा हो रही है। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष इस पर नोकझोंक कर रहे हैं। कोई इसको रोजगार से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसके माध्‍यम से सत्‍ता पक्ष पर तंज कस रहा है। कई राजनेता तो ऐसे हैं जो सत्‍ता पक्ष का विरोध करने के लिए सड़कों पर पकौड़े तलते देखे गए हैं।

ममता के साथ नया समीकरण

ममता के साथ नया समीकरण

गुजरात चुनावों में सबसे अहम चेहरा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ नए समीकरण बनाने की जुगत लगा रहे हैं। हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान हार्दिक ने ममता को 'लेडी गांधी' भी संबोधित किया। हार्दिक ने दावा किया कि ममता ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का भी न्यौता दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के लिए कैंपेन

तृणमूल कांग्रेस के लिए कैंपेन

मुलाकात के बाद हार्दिक पटेल ने बताया कि, उन्होंने सीएम से कहा है कि, वह 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए पश्चिम बंगाल में कैंपेन करेंगे। उधर, ममता बनर्जी और हार्दिक की मुलाकात ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+