मेरे भाषण भड़काऊ तो क्या साध्वी, साक्षी, संगीत सोम अमृत बरसाते हैं: हार्दिक पटेल

नई दिल्ली। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर भाजपा नेताओं के भाषणों में आपत्तिजनक भाषा पर सवाल उठाया है। हार्दिक ने ट्वीक किया है, 'अगर हार्दिक पटेल भड़काऊ भाषण देते हैं तो, साध्वी जी, साक्षी जी, गिरिराज जी, संगीत सोम जी जैसे लोग क्या अमृत बरसाते हैं ?' दरअसल हाल ही में कई भाजपा नेताओ ने हार्दिक के भाषणों को भड़काऊ कहा था, जिसका जवाब हार्दिक ने ट्वीट में दिया है।

लगता रहा है पाटीदारों को भड़काने का आरोप

लगता रहा है पाटीदारों को भड़काने का आरोप

हार्दिक पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने के बाद चर्चा में आए थे। उन पर अक्‍सर अपने संबोधनों में भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगता रहता है। हार्दिक आरक्षण की मांग को लेकर होने वाली सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करते रहे हैं। हाल ही में गुजरात चुनाव के दौरान भी हार्दिक भाजपा पर खासे हमलावर रहे हैं।

महाराष्ट्र हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना

महाराष्ट्र हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा को लेकर भी हार्दिक ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। हार्दिक ने ट्वीट किया, 'गुजरात में पाटीदार आंदोलन के तहत हुई हिंसा में पाटीदारो को आतंकी कहने वाले अंधभकतों अब महाराष्ट्र में बीजेपी के द्वारा की गई हिंसा के बारे में आपकी कया राय हे..? सब कुछ स्पष्ट हो गया हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आरएसएस और बीजेपी द्वारा हत्याकांड किया गया। देवेंद्र फडणवीस न्यायधीश द्वारा जांच की बात कर रहे हैं। दरअसल लोगो का ग़ुस्सा ठंडा करने के लिए यह सब नाटक हो रहा हैं आजादी के इतने सालों के बाद भी दलित समुदाय पर अत्याचार हमारे लिए शर्मनाक हैं।'

यूपी के किसानों की लड़ाई लडेंगे हार्दिक पटेल

यूपी के किसानों की लड़ाई लडेंगे हार्दिक पटेल

इस साल के शुरू में इलाहाबाद में आयोजित सरदार वादी विचारधारा के किसान महासम्मेलन को हार्दिक पटेल ने फेसबुक लाइव के जरिए संबोधित किया और यूपी में किसान आंदोलन की नींव रखी। हार्दिक ने कहा कि वो यूपी में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे, उसके लिए वो आंदोलन चलाएंगे। हार्दिक ने दावा किया कि जिस तरह भाजपा को गुजरात में 99 सीटों पर समेट दिया है उसी तरह यूपी में भी भाजपा को वो गिनी-चुनी सीटों पर समेट देंगे। इससे पहले देर शाम तक हार्दिक पटेल का इंतजार किया जाता रहा। उम्मीद थी कि वो देर शाम तक इलाहाबाद पहुंच जाएंगे, लेकिन देर शाम तक उनके ना पहुंचने पर सोशल मीडिया के जरिए वो लाइव हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन शुरू करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+