अनशन से पहले समर्थकों सहित हिरासत में लिए गए हार्दिक पटेल

अहमदाबाद। गुजरात में पाटीदार आंदोलन नेता हार्दिक पटेल को आज सुबह क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है क्योंकि हार्दिक भूख हड़ताल के लिए जा रहे थे, उनके साथ दूसरे पाटीदार नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि ये सभी आरक्षण की मांग करते हुए निकोल में एक दिन की भूख हड़ताल करने जा रहे थे।

अनशन से पहले समर्थकों सहित हिरासत में लिए गए हार्दिक पटेल

इस बारे में हार्दिक पटेल ने ट्वीट भी किया था, उन्होंने लिखा था कि उनके साथ करीब 130 से ज्यादा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके घर पर 58 आंदोलनकारी नजरबंद कर दिए गए हैं और पुलिस उनके घर के चारों ओर तैनात है।

उन्होंने गुजरात सरकार पर वार करते हुए कहा कि ये तानाशाही सरकार आखिर भूख हड़ताल से डरती क्यों हैं। इससे पहले भी हार्दिक पटेल ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे उन्होंने कहा था कि बीजेपी जानबूझकर उन्हें भूख हड़ताल करने के लिए इजाजत नहीं दे रही है, हर किसी को संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने का हक है लेकिन गुजरात सरकार रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे लोग शांत नहीं बैठेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे, वो किसी से डरने वाले नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+