तोगड़िया से मिलने पहुंचे हार्दिक पटेल, कहा- 'मोदी-शाह रच रहे हैं साजिश'

अहमदाबाद। एनकाउंटर की आशंका जताने वाले विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया से मंगलवार को पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेसी नेता अर्जुन मोढवाडिया हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। तोगड़िया से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि, तोगड़िया के खिलाफ पीएम मोदी और अमित शाह साजिश रच रहे हैं। हार्दिक ने कहा कि, मैं तोगड़िया के कई मुद्दों से सहमत नहीं हूं, लेकिन एक बात से मैं सहमत हूं कि उनके खिलाफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह साजिश रच रहे है। यही नहीं गुजरात के पूर्व आईपीएस अफसर डीजी बंजारा भी तोगड़िया से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे।

प्रवीण तोगड़िया जी ने पहले भी कहा था की उनकी जान को ख़तरा हैं

प्रवीण तोगड़िया जी ने पहले भी कहा था की उनकी जान को ख़तरा हैं

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट करके बीजेपी सरकार पर इसे लेकर सवाल खड़ा किए थे। हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा कि, Z+ सिक्योरिटी होने के बावजूद भी प्रवीण तोगड़िया जी ग़ायब हो जाते हैं।सोचने की बात है कि आम आदमी का क्या हो सकता हैं। प्रवीण तोगड़िया जी ने पहले भी कहा था की उनकी जान को ख़तरा हैं।

कांग्रेस की सरकार में लापता हो तो बवाल मचा देती भाजपा

कांग्रेस की सरकार में लापता हो तो बवाल मचा देती भाजपा

हार्दिक ने एक और ट्वीट कर लिखा कि, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी के सरकार में प्रवीण तोगड़िया जी अगर लापता हो जाते तो भाजपा पूरे देश में हिंसा कर देती। भक्तों को जो बोलना है वो बोल सकते है क्यूँकि इस मुद्दे पर अगर नहीं बोले तो साहब तनख़्वाह नहीं देंगे। हार्दिक ने इस घटना को बड़ा खेल बताया है।

तोगड़िया जी के लापता होने के बावजूद भी प्रदेश के गृहमंत्री चुप क्यों हैं

तोगड़िया जी के लापता होने के बावजूद भी प्रदेश के गृहमंत्री चुप क्यों हैं

हार्दिक ने मोदी सरकार पर सवाले पूछते हुए लिखा कि, प्रवीण तोगड़िया जी के लापता होने के बावजूद भी प्रदेश के गृहमंत्री चुप क्यों हैं ? तोगड़िया जी के सुरक्षाकर्मी को अभी तक सस्पेंड क्यों नहीं किया? VHP और BJP के नेता चिंतित क्यों नही हैं? अमित शाह और तोगड़िया जी कहाँ हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+