क्या गुल खिलाएगा गुजरात का केजरीवाल यानी हार्दिक पटेल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) तो क्या गुजरात के लिए अरविंद केजरीवाल साबित होगा हार्दिक पटेल? कहा जा रहा है कि साल 2017 में गुजरात में वह भाजपा व कांग्रेस का सफाया कर सकता है।
गुजरात में इन दिनों गुजरात का सबसे सम्पन्न समझा जाने वाला पटेल समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण देने की मांग को लेकर बडा आंदोलन छेड़ा हुआ है।
पटेल को गुजरात में जमकर समर्थन मिल रहा है। उसकी रैली से साफ हो गया कि आरक्षण के इस आंदोलन का सूत्रधार हार्दिक पटेल गुजरात में ठीक वैसा ही करना चाहता जैसा केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा का सफाया करके किया।
कांग्रेस-भाजपा में हड़कंप
रैली में उमड़ी भीड़ व हार्दिक पटेल के मंसूबों से भाजपा व कांग्रेस में हडकंप मच गया है। अहमदाबाद में पाटीदार आरक्षण आंदोलन में दो टूक ऐलान करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि अब लंका में कोई रावण नहीं बचेगा।
अहमदाबाद में आरक्षण को लेकर महाक्रांति रैली, सुरक्षा कड़ी
उखाड़ फेंका था
हार्दिक पटेल ने कहा, 1998 में कांग्रेस को उखाड़ फेंका था अब 2017 आने वाला है और चुनाव फिर होंगे। जो हमारी बात नहीं मानेगा उसे उखाड़ फेंकेंगे। साफ है कि 2017 में हम कमल को भी उखाड़ सकते हैं। अपने हैं इसलिए प्यार से हक मांगने निकले हैं नहीं तो, आवाज ओबामा तक पहुंचनी चाहिए। गुजरात में केवल एक करोड़ 20 लाख हैं लेकिन हिंदुस्तान में हमारी तादाद 50 करोड़ है। हम 25 अगस्त को क्रांति दिवस बना देंगे।
25 अगस्त को अहमदाबाद में सरकारी नौकरियों आदि में पटले समुदाय को अन्य पिछडा वर्ग में सम्मलित किये जाने की मांग को लेकर पटेल समुदाय के लाखों लोगों की विषाल रैली का आयोजन हुआ। गुजरात सरकार ने इस आरक्षण रैली में भाग लिया। इसे महाक्रांति रेली का नाम दिया गया। इसमें सरकार को खुली चेतावनी दी गयी कि पटेल समुदाय को आरक्षण दो।
पटेल समुदाय को आरक्षण की मांग के इस आंदोलन के सूत्रधार 23 वर्शीय हार्दिक पटेल ने दो टूक चेतावनी दी कि अगर प्यार से आरक्षण दे देगों तो ठीक है, नहीं तो हमें छीन कर लेना भी आता है। इसके साथ हार्दिक पटेल ने खुद का किसी भी दल से सम्बंध को सिरे से नकारते हुए कहा कि जो गुजरात में पाटिदारों के हितों की बात करेगा वहीं गुजरात में राज करेगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी













Click it and Unblock the Notifications