हार्दिक पटेल ने अमित शाह को किया व्हाट्सऐप कहा, आरक्षण आंदोलन से दूर ही रहें तो अच्छा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महज 22 साल की उम्र में गुजरात सरकार की नींद उड़ा कर रख देने वाले और हाथ में लोडेड रिवाल्वर लेकर राजनीति का दम भरने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जनता पार्टी चीफ अमित शाह को व्हाट्सऐप मैसेज भेजा है। इस मैसेज में हार्दिक ने अमित शाह से पटेल आंदोलन से दूरी बनाकर रहने की नसीहत दी है।

अपने व्हाट्सऐप मैसेज में हार्दिक ने कहा है कि 'मैं अमित शाह से निवेदन करता हूं कि वह पटेल आंदोलन से दूर रहें। हम उनके चाहने से रुकने वाले नहीं है। मेरे जीते जी तो यह विरोध जारी रहेगा। और अगर आप इस तूफान को जबरदस्ती रोकना चाहते हैं तो पहले मेरी जान लेनी होगी।'
आपको बता दें कि हार्दिक पटेल, राज्य में सरकारी नौकरी और कॉलेजो में पटेलों के लिए आरक्षण की मांग करने वाले समुदाय के नेता हैं। उल्लेखनीय है कि अमित शाह भी अहमदाबाद के ही रहने वाले हैं और पटेल आरक्षण की शुरुआत भी अहमदाबाद से ही हुई है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि
और यहीं से जारी पटेल आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल अमित शाह को पटेलों की इस मांग में बीच बचाव करने की जिम्मेदारी दी गई है। हार्दिक का कहना है कि अमित शाह के बोल देने भर से यह आंदोलन थमने वाला नहीं है और हमें पता है कि वह इसे रोकने के लिए दूसरे दाव पेंच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए मैं यह खुला संदेश उन्हें भेज रहा हूं कि वह दूर रहें।'












Click it and Unblock the Notifications