कभी उर्वशी रौतेला से जुड़ा था हार्दिक पांड्या का नाम, अब नताशा से सगाई पर दिया ये रिएक्शन
नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हैं, वजह है नए साल पर उनका अपनी सगाई का ऐलान करना, जी हां, युवा दिलों की धड़कन हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक से सगाई कर ली है, दोनों की सगाई की तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैं, हार्दिक ने केवल अपने फैंस को ही सरप्राइज नहीं किया है बल्कि उन्होंने अपने दोस्तों और टीम इंडिया के साथियों को भी हैरत में डाल दिया है।

हार्दिक ने की नताशा संग सगाई तो एक्स गर्लफ्रेंड का यूं रहा रिएक्शन
फिलहाल उनके चाहने वाले उन्हें लाइफ की नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी नई पारी के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं, लोग सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं, लेकिन सबसे चौंकाने वाला कमेंट अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की ओर से आया है।

'आपको किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं हमेशा मौजूद हूं'
कभी हार्दिक के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्वशी ने हार्दिक पांड्या और नताशा को सगाई की ढेर सारी बधाई दी है, रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हार्दिक पांड्या, आपको सगाई पर ढेर सारी बधाइयां, आपका यह रिश्ता हमेशा खुशियों और प्यार से भरपूर रहे, आपकी सगाई पर मैं आप दोनों की अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं, अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं हमेशा मौजूद हूं।
'मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान. 01.01.2020. सगाई'
मालूम हो कि उर्वशी और हार्दिक के अफेयर की खबरें एक वक्त पर काफी सुर्खियां बनी थीं लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर एक-दूसरे के लिए नहीं कहा। फिलहाल हार्दिक अब नताशा के हो चुके हैं और ये बात जग-जाहिर भी हो गई है।
हार्दिक ने नताशा को क्रूज पर पहनाई रिंग
मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर ने क्रूज पर बड़े ही शानदार अंदाज में नताशा स्टाकोविक के साथ सगाई की है, अपनी सगाई की जानकारी हार्दिक पांड्या ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने नताशा के लिए लिखा, "मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान. 01.01.2020. सगाई"।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications