बिहार: पांच लाख के इनामी बाबा रामदेव गिरफ्तार
पटना( मुकुंद सिंह)। पुलिस सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की मदद से पांच लाख के इनामी नक्सली बाबा रामदेव को कार्बाईन के साथ बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली पर पांच लाख का इनाम था।मामले कि जानकारी देते हुए एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बाबा रामदेव पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थाना में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
वहीं इन पर रौशनगंज में पुलिस जीप को विस्फोट कर उड़ाने सहित कई पुलिस मुठभेड़, कई विसस्फोट और लेवी मांगने से गंभीर आरोप हैं। बाबा रामदेव पर जीटी रोड के इंट्री माफिया को भी संरक्षण देने का आरोप है।
पांच लाख के इनामी बाबा रामदेव गिरफ्तार
इसके साथ ही झारंखड एवं दूसरे थानों में गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ दर्ज मांमले की खोजबीन की जा रही है।बावा रामदेव से पुछताछ के आधार पर वजीरगंज एवं फतेहपुर थाना क्षेत्र में छापामारी करते हुए एरिया कमांडर इन्द्रदेव यादव को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसके खिलाफ नक्सली बंदी के दौरान वजीरंगज थाना क्षेत्र में बस में आग लगाने सहित कई नक्सली कांड के मामले दर्ज हैं।













Click it and Unblock the Notifications