हरभजन सिंह ने किया ट्वीट तो लोगों ने लगा दी उनकी क्लास, लेकिन क्यों?
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्पीन गेंदबाज हरभजन सिंह इन दिनों लोगों की आलोचनाओं के केंद्र बन गए हैं। हरभजन के एक ट्वीट को लेकर अब वो लोगों ने निशाने पर आ गए हैं। एक ट्वीट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। लोग उन्हें ट्विट कर गालियां दे रहे हैं। क्यों आगबबूला हो गए हरभजन सिंह? मजाक उड़ाने वाले की लगाई क्लास
दरअसल, हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली है, जिसमें एक पंजाब का पुलिसकर्मी बड़ी बेरहमी से एक महिला की पिटाई कर रहा है। महिला के हाथ में एक बच्चा भी है। इस तस्वीर को अपलोड करते हुए हरभजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही सवाल उठा दिया और उन्हें टैग करते हुए लिखा कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
पुलिस लोगों की रक्षा के लिए होती है न कि मारने पीटने के लिए। इस ट्वीट के बाद अब लोगों ने उनपर निशाना साधना शुरु कर दिया है। लोगों को हरभजन सिंह का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और लोगों ने उनकी क्लास लेनी शुरू कर दी। देखिए कैसे लोग हरभजन पर निशाना साध रहे हैं।