'हर रोज वो लड़की बदल देते हैं...', जानिए बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कही ये बात?
Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपनी शादी, अपने जन्मदिन और अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं, इस बात को लेकर अब खुद धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा कुछ कहा है ,जिसे सुनने के बाद आपको बहुत जोर से हंसी आएगी।
दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि 'उनके बारे में भ्रामक जानकारी लोगों को दी जाती है इसलिए मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि अगर उन्हें कुछ भी मेरे बारे में जानना है तो वो बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल से जानकारी लें क्योंकि वहां से ही आपको सत्य जानकारी हासिल होगी।'

उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया पर जो यूट्यूब के अन्य श्रोत के वीडियो वायरल होते हैं ना उसमें वो लोग अपने views बढ़ाने के लिए कुछ भी कह देते हैं। कभी-कभी तो मुझे भी हैरानी होती है कि ये सब मेरे लिए बोला जा रहा है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'सबसे खास बात ये है कि ये लोग मेरा बर्थडे मनाते हैं और मेरी शादी करवाते हैं जिसमें रोज शादी वाली लड़की बदल देते हैं। भाई एक तो फिक्स करो, जिससे हमें भी प्रसन्नता हो लेकिन ऐसा होता नहीं है, चलो ये भी सही कि वो अपना काम कर रहे हैं।'
'आप लोग किसी भ्रामक जानकारी की चपेट में ना आएं'
इसमें उन्हें खुशी होती है तो यही सही लेकिन मैं आपको लोगों को सावधान कर रहा हूं कि आप लोग किसी भ्रामक जानकारी की चपेट में ना आएं आप जो भा मेरे बारे में जानना चाहते हैं उसके लिए हमारे ऑफिशियल यूट्यूब को ही देखें।'
धीरेंद्र कृष्ण 26 मई को ही दुबई से भारत लौटे हैं
आपको बता दें कि छतरपुर के गढ़ा धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण 26 मई को ही दुबई से भारत लौटे हैं। वहां पर उनका प्रवचन सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग आए थे, उनका प्रवचन सुनने वालों में वहां डॉ विवेक बिंद्रा और अभिनेता विवेक ओबरॉय भी पहुंचे थे।
धीरेंद्र शास्त्री कथावाचिका जया किशोरी से शादी करेंगे?
मालूम हो कि पिछले दिनों चर्चा थी कि धीरेंद्र शास्त्री कथावाचिका जया किशोरी से शादी करने की इच्छा रखते हैं, हालांकि जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वो जोर-जोर से हंसने लग गए और इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने कहा था कि 'वो जब भी शादी करेंगे और जिस किसी से भी करेंगे तो लोगों को बताकर करेंगे उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई छिपाने वाली बात है।'












Click it and Unblock the Notifications