Happy Teachers' Day: राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर ट्विटर पर लिखा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।" इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस खास मौके पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। ट्वीट कर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी टीचर युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सपने देखने के प्रेरित करते हैं।
ऐसा करने से, वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।" राष्ट्रपति ने कहा कि महान विद्वान, प्रखर राजनीतिविद तथा श्रेष्ठतम शिक्षकों में शुमार देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को "शिक्षक दिवस" के रूप में मनाकर, हम उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।
इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने शिक्षक दिवस के मौके पर कहा, 'राष्ट्र को एक शिक्षित और सभ्य समाज के निर्माण में उनकी अनुकरणीय भूमिका के लिए पूरे शिक्षण समुदाय को सलाम।' उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का याद करते हुए कहा, 'मैं महान दार्शनिक, शिक्षक और राजनेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications