Happy Propose Day Wishes: 'आज कहना जरूरी है..', पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक मैसेज और करें इश्क का इजहार
Happy Propose Day 2024 Wishes: 'वेलेंटाइन वीक 2024' का आज दूसरा दिन है, जिसे लोग 'प्रपोज डे' के रूप में मना रहे हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये दिन 'प्यार के इजहार' का दिन है, इसलिए आज का दिन प्रेमियों के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है।

अगर आपके मन में भी किसी को लेकर कोई फीलिंग्स हैं तो इस दिन जरूर उसे व्यक्त कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर सच्चे मन से इजहार किया जाए तो पार्टनर को उसका सच्चा प्रेम जरूर मिलता है।
वैसे तो प्रपोज करने के काफी तरीके हैं लेकिन एक सदाबहार तरीका, जो कि सदियों से चला आ रहा है, वो आज भी बहुत ज्यादा असरकारी है और वो है संदेशों का आदान-प्रदान, पहले लोग एक-दूसरे को खत लिखा करते थे तो वहीं आज लोग एक-दूसरे फोन पर मैसेज भेजा करते हैं।
यकीन मानिए जब प्रेम की भावनाएं शब्दों का आकार ग्रहण करती हैं तो वो दिल-दिमाग पर ऐसा प्रभाव डालती हैं जिसका कोई तोड़ ही नहीं हैं।
'प्रपोज डे' पर पार्टनर को भेंजे ये रोमांटिक मैसेज ...
इसलिए इस प्रपोज डे पर आप भी भेजिए अपने प्रेमी या क्रश को प्रेम भरे संदेश, यकीन मानिए दिन बन जाएगा बेहद खास।
यहां पढ़ें कुछ दिल छू लेने वाले प्रेम भरे संदेश...
- 'आज कहना जरूरी है...तुमसे प्यार हुआ है', हैप्पी प्रपोज डे माई लव।
- मैं तुमसे कल भी प्यार करता था, मैं तुमसे आज भी प्यार करता हूं, और मैं तुमसे कल भी प्यार करता रहूंगा। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहने का वादा करता हूं। हैप्पी प्रपोज़ डे।
- जब पहली बार तुम्हें देखा था , तब ही समझ आ गया था कि तुम मेरी मंजिल हो। हैप्पी प्रपोज़ डे।
- तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा... दुनिया बदल सकता हूं मैं। आई लव यू, हैप्पी प्रपोज़ डे।
- अगर तुम साथ हो तो.... जिंदगी कट जाएगी.... हैप्पी प्रपोज़ डे।
- हां मैं तुमसे प्यार करती हूं, तेरे लिए जीती-मरती हूं... हैप्पी प्रपोज़ डे।
- सिर्फ तुमसे ही प्यार करता हूं जान अपनी तुम पर निसार करता हूं, हैप्पी प्रपोज़ डे।
- तुम ही हो, बस तुम ही हो, मेरी जिंदगी बस तुम ही हो। हैप्पी प्रपोज़ डे।
- रब से आप की खुशी मांगते हैं सोचते हैं आपसे क्या मांगे चलो आप से उमर भर की मोहब्बत मांगते हैं। हैप्पी प्रपोज़ डे।
- पल दो पल का साथ नहीं, साथ चलना है उम्र भर, कह दो कि तुम ही हो मेरी हमसफर। हैप्पी प्रपोज़ डे।
- मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुमसे कहो तो ये जहां को बता दूं, हैप्पी प्रपोज़ डे।
- कह दूं तुम्हें या चुप रहूं, दिल में मेरे आज क्या है... हैप्पी प्रपोज़ डे।
- मैं दिल तू मेरी धड़कन... तुम पर निसारा सारा जीवन, हैप्पी प्रपोज़ डे।
- कैसे बयां करें हम आपको ये दिल-ए-हाल, लो कहा दिया आपको आईलवयू आज. हैप्पी प्रपोज़ डे।












Click it and Unblock the Notifications