Happy Nowruz 2025: गूगल ने नवरोज पर बनाया खास डूडल, अपनों के भेजें खास संदेश
Happy Nowruz 2025: आज फारसी नववर्ष यानी कि Nowruz 2025 है, जिसे पारसी और ईरानी समुदाय बहुत ही धूम-धाम से मनाता है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। आम लोगों के साथ ही गूगल ने भी खास डूडल बनाकर इस दिन को सेलिब्रेट किया है। उसने मोहक अंदाज में एनीमेशन तस्वीरें बनाकर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि नवरोज़ का अर्थ ही होता है "नया दिन" और यह दिन जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

यह पर्व पारसी धर्म के अनुसार अत्यंत पवित्र होता है और इस दिन विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं और बुरे विचारों और नकारात्मकता को त्यागकर जीवन में नए संकल्प लिए जाते हैं।
नवरोज में क्या करते हैं? (Happy Nowruz 2025)
- सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान किया जाता है।
- घरों की सफाई कर उन्हें रंगोली और फूलों से सजाया जाता है।
- विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
- पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।
- 'हफ्त सीन' नामक पारंपरिक थाली सजाई जाती है, जिसमें सात शुभ वस्तुएं होती हैं जो सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं।
- परिवार और मित्रों से मिलकर उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है।
अपनों को भेजें खास संदेश (Happy Nowruz 2025)
आज के दिन को आप भी यादगार बना सकते हो खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम लाए हैं सुंदर संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
- नया सवेरा, नई रोशनी, नई खुशियां लाए,नवरोज मुबारक।
- हैप्पी नवरोज, आपका आने वाला पल खूबसूरत हो।
- खुशियां हों हर ओर,सफलता मिले अपार,नवरोज मुबारक।
- नवरोज मुबारक, जीवन सफल रहे।
- फूलों सी महक हो जीवन में,खुशियां बरसे हर पल,नवरोज मुबारक।
- नवरोज आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए, नवरोज मुबारक।
- दिन यादगार बने, जब नवरोज अपनों संग मने, नवरोज मुबारक।












Click it and Unblock the Notifications