Happy New Year 2026: भारत ने किया नए साल का गर्मजोशी से स्वागत, जानें आज क्या खुला-क्या बंद?
Happy New Year 2026: पूरे भारत ने बहुत ही जोश और गर्मजोश के साथ नव वर्ष 2026 का स्वागत किया, रात 12 बजे दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, बनारस, बेंगलुरु , चेन्नई ,समेत कई शहरों में लोगों ने कड़ाके की ठंड और कड़ी सुरक्षा के बीच नए साल का अभिनंदन किया लेकिन जोश अभी ठंडा नहीं हुआ है और लोग आज भी नए साल का जश्न मनाने में जुटे हैं।

लेकिन आज बहुत जगहों पर छुट्टी हैं और बहुत सारे संस्थान बंद भी हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर अपडेट लें। ऐसा करने से आपकी प्लानिंग और मूड दोनों ही खराब होने से बच जाएंगे।
आज आज क्या खुला, क्या बंद? (Happy New Year 2026)
- सरकारी दफ़्तर और विभाग: ज़्यादातर सरकारी दफ़्तर खुले है ंक्योंकि नया साल एक रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।
- स्कूल और कॉलेज: स्कूल और सरकारी कॉलेज भी खुले हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर बढ़ती ठंड के कारण सरकार ने सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की है।
शीतलहर के कारण स्कूल फिर हुए बंद (Happy New Year 2026)
- स्कूल की छुट्टी बढ़ी: गुवाहाटी में कड़ाके की ठंड और चल रही शीतलहर के कारण स्कूल एक हफ़्ते के लिए बंद रहेंगे और 7 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
- अस्पताल और हेल्थकेयर सेवाएं: इमरजेंसी सेवाएं और सरकारी अस्पताल चालू हैं।
- मेट्रो चालू: दिल्ली मेट्रो, बसें और टैक्सी सेवाएं, जैसे सार्वजनिक परिवहन, तय कार्यक्रम पर संचालित होंगी। नए साल से पहले, कोलकाता, बेंगलुरु व दिल्ली जैसे शहरों में मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई, और कुछ में मेट्रो समय बढ़ा विशेष सेवाएं भी दी गईं।
भारत के कुछ हिस्सों में बैंक बंद (Happy New Year 2026)
- बैंक बंद: रिज़र्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, नए साल के दिन भारत के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोलकाता और शिलांग शामिल हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 1 जनवरी, 2026 को सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications