Happy New Year 2020: शुरू हुआ नए साल 2020 का जश्न, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया जमकर हुई आतिशबाजी
नई दिल्ली। साल 2019 चंद पलों में खत्म होने वाले है। साल 2019 के खत्म होने के साथ ही नया साल 2020 दस्तक दे चुका है। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। भारत में नए साल का आगाज होने वाला है। जश्न की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में साल 2020 ने दस्तक दे दी है।

नए साल का आगाज
न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न गर्मजोशी के साथ मनाया जा रहा है। नए साल के स्वागत पर जमकर आतिशबाजी की गई। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में लोगों ने आतिशबाजी के जरिए 2019 को अलविदा कर 2020 का स्वागत किया। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे है, जिसके कारण वहां हमसे पहले नए साल का आगाज हो गया है। लोगों ने ऑकलैंड शहर के स्काई टावर की सुंदरता देखने लायक थी। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और नए साल का स्वागत किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के प्रतिष्ठित हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस में नए साल पर जोरदार आतिशबाजी की गई।

भारत में नए साल का स्वागत
भारत में नए साल के स्वागत के लिए जश्न की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के कर्नाट प्लेस में शाम 8 बजे के बाद गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेज रहे हैं, नए साल की Wishes भेज रहे हैं।

अपनों को भेजें नए साल की विश
नए साल पर अपनो को शुभकामनाएं भेजें। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के लिए खूबसूरत और प्यारे संदेश भेजने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ संदेश यहां लेकर आए हैं। आप अपनों को प्यार भरे कोट्स, मेसेज और तस्वीरें जिन्हें आप व्हॉस्टएप या एसएमएस के ज़रिए भेज सकते हैं।
इन रिश्तों को यूं ही बनाए रखना
दिल में यादों के चिराग जलाए रखना
बहुत प्यारा सफर रहा 2018 का
बस ऐसा ही साथ 2019 में भी बनाए रखना
नए साल की बहुत शुभकामनाएं!
आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं
कोई मुझसे पहले न बोल दे
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैपी न्यू ईयर बोल दूं!
Happy New Year 2019
पुराना साल सबसे हो रहा है दूर
क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर
बीती यादें सोच कर उदास न हो तुम
करो खुशियों के साथ नये साल को मंजूर
Happy New Year 2019
मायूसी रहे आपसे कोसो दूर
सफलता और खुशियां मिले भरपूर
पूरी हो आपकी सारी आशाएं
नव वर्ष की आपको ढेरों शुभकामनाएं
Happy New Year 2019

Happy New Year 2020 पर भेजें ये संदेश
सूरज की तरह चमकती रहे आपकी जिंदगी
सितारों की तरह झिलमिलाए आपका आंगन
इन ही दुवाओं के साथ आपको
नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं
Happy New Year 2019
चारो तरफ हो खुशियां ही खुशियां,
दरवाजे पर सजाएं रंगोली की सौगात
आपकी जिंदगी में आए खुशियों की बारात
मुबारक हो आपको नव वर्ष बार-बार
Happy New Year 2020
नई उम्मीदों, नई आशाओं से भरा हो यह नया साल
नई खुशियों, नई तरंगों से भरा हो यह नया साल
Happy New Year 2020












Click it and Unblock the Notifications